Loading...

5 साल से बंद भूतनाथ पुल दशहरे से पहले छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए होगा बहाल

PARUL • 27 Sep 2023 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू में पांच साल से बंद पड़ा भूतनाथ पुल को दशहरे से पहले छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया जाएगा। भूतनाथ पुल के बहाल होने से दशहरे उत्सव के दौरान जाम लगने की स्थिति नहीं होगी। जिससे उत्सव में आए लोगों को राहत मिलेगी। बता दें कि यह पुल 2018 से अवरुद्ध है। जिसके बाद से ही इसके मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया था। पुल की मरम्मत का कार्य पूरा हो गया है। पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से के नीचे पिलर लगाया गया है। साथ ही नेशनल हाईवे की तरफ सड़क को भी समतल कर दिया गया है।

वहीं अब बस पुल पर क्रंकीट बिछने के बाद इसके पक्के होने का इंतजार है। जिसके बाद दशहरा उत्सव से पहले पुल को छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया जाएगा। जिससे अब लोग राहत की सांस लेंगे। पुल के क्षतिग्रस्त होने से वाहन चालकों सरवरी से नेशनल हाईवे-तीन तक जाने के लिए अखाड़ा बाजार होकर रामशिला तक दो कि. मी. का अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है। वहीं अब इसके सुचारु होने से केवल आधा कि. मी. का सफर होगा।

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एस. के धीमान ने कहा कि पुल की मरम्मत का कार्य पूरा हो चुका है। तो वहीं, मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि दशहरा से पहले भूतनाथ पुल से छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी जाएगी। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी।