Loading...

51 वर्षीय व्यक्ति को सांप ने डंसा, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

Ankita • 24 Sep 2023 • 1 Min Read

HNN/ हमीरपुर

जिला हमीरपुर के उपमंडल भोरंज के तहत धमरोल में एक व्यक्ति को सांप ने डंस लिया, जिस कारण उसकी मौत हो गई है। मृतक की पहचान 51 वर्षीय रवि कुमार पुत्र स्व ज्ञान चन्द गांव व डाकघर धमरोल तहसील भोरंज जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। व्यक्ति की मौत से परिजनों पर दुःखो का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, रवि धमरोल अंबेडकर भवन के समीप घास लेने गया था। उसकी पत्नी शिला देवी पहले ही घास काटने के लिए चली गई थी। दोनों जैसे ही घास के उठाने लगे तो सांप ने रवि को दाएं पैर पर डंस लिया।

घटना के बाद तुरंत उसे सिविल अस्पताल भोरंज ले जाना चाहा। परन्तु वहां पहुँचने से पहले व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। व्यक्ति की सांप काटने से मौत होने की पुष्टि भोरंज सिविल अस्पताल के बीएमओ डॉ ललित कालिय ने की है।