52 वर्षीय व्यक्ति ने डिप्रेशन की दवाई की जगह निगली गलत दवा, गई जान
HNN/ ऊना
जिला ऊना के पुलिस थाना अंब के तहत पंजोआ लडोली में एक व्यक्ति ने गलती से डिप्रेशन की दवाई की जगह गाड़ी में रखी हुई कोई पुरानी दवा खा ली। गलत दवाई के चलते सिकंदर की तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया।
जहां उपचार के दौरान सिकंदर ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, 52 वर्षीय सिकंदर हयात पुत्र रूकमदीन निवासी गांव पंजोआ लडोली डिप्रेशन, शुगर व गले के कैंसर की कुछ समय से दवाई खाता है।
इस दौरान उसने गलती से कोई पुरानी दवा खा ली। जिसके बाद अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी अंब वसूधा सूद ने मामले की पुष्टि की है।