Loading...

52 वर्षीय श्रद्धालु की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

PARUL • 5 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ऊना

जिला ऊना के आईएसबीटी में 52 वर्षीय श्रद्धालु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। मृतक की पहचान जगदर्शन सिंह (52) पुत्र रोशन सिंह निवासी मिंदवा जिला रूपनगर, पंजाब के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जगदर्शन सिंह शनिवार को श्री राधा कृष्ण मंदिर कोटला कलां में माथा टेकने पहुंचा था। मंदिर में दर्शन के बाद जब वह वापिस अपने घर जाने के लिए आईएसबीटी ऊना पर बस का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान उसे अचानक ही चक्कर आया और वह नीचे गिर गया।

जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। साथ ही मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू की। एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने मामले की पुष्टि की है।