56 वर्षीय व्यक्ति ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
HNN/ हमीरपुर
जिला हमीरपुर में नादौन पुलिस थाना के अंतर्गत कश्मीर क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी की पहचान जोगिंदर सिंह (56) पुत्र भगवान सिंह गांव दाड़़ कश्मीर के रूप में हुई है। पीड़िता के पिता ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वही शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 506 व पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में नाबालिग के पिता ने बताया कि जोगिंदर ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। वहीं पुलिस ने शिकायतकर्ता के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के पिता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने की गुहार लगाई है। मामले की पुष्टि एसएचओ योगराज चंदेल की है।