59 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
HNN/ऊना
जिला ऊना में पुलिस थाना बंगाणा के तहत आने वाले तनोह के कैहलवीं गांव में 59 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान देसराज पुत्र शंभूराम निवासी कैहलवीं तहसील बंगाणा जिला ऊना के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी अनुसार, देसराज अपने घर पर ही मौजूद था। इस दौरान अचानक उनकी छाती में तेज दर्द शुरू हुआ। जिसके बाद उनके परिजन उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से बंगाणा अस्पताल ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सुचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक चरण में यह हार्टअटैक से मौत होना लग रहा है। डीएसपी अजय ठाकुर द्वारा मामले की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।