लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

6 दिन बाद समुद्र से निकाला गया टाइटन पनडुब्बी का मलबा, मानव अवशेष भी शामिल

Ankita | 29 जून 2023 at 2:53 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

टाइटन पनडुब्बी का मलबा बरामद हो गया है। अमरीकी तटरक्षक बल ने घोषणा की है कि समुद्र तल से बरामद टाइटन पनडुब्बी के मलबे को बरामद कर लिया गया है। इसमें मानव अवशेष भी शामिल हैं। इसकी गहन जांच की जा रही है, जिससे यह पता चल सके कि विस्फोट की वजह क्या थी। मालूम हो कि अटलांटिक महासागर में टाइटैनिक का मलबा दिखाने गया ओशनगेट कंपनी पनडुब्बी 18 जून को लापता हो गया था।

इस पनडुब्बी पर चार यात्री और एक पायलट सवार थे। पनडुब्बी के लापता होने के बाद रडार और दुनिया के शीर्ष नेवी ऑफिसरों की मदद से इसकी तलाश शुरू हुई थी। चार दिन बाद 23 जून को इसका मलबा समुद्र में बिखरा मिला था। जिसके बाद पनडुब्बी में सवार सभी 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई थी। अब इस पनडुब्बी के मलबे को समुद्र से निकाला गया है। यूएस कोस्ट गार्ड ने कहा कि अमेरिका के मेडिकल प्रोफेशनल इस मलबे की जांच करेंगे।

बता दें कि ओशनगेट एक्सपीडिशन कंपनी द्वारा संचालित पनडुब्बी टाइटन में पांच लोग सवार होकर अटलांटिक महासागर में डूबे जहाज टाइटैनिक का मलबा देखने गए थे। जो लोग टाइटैनिक का मलबा देखने गए थे, उनमें ब्रिटिश अरबपति हामिश हार्डिंग, फ्रेंच एक्सप्लोरर पॉल हेनरी, पाकिस्तानी ब्रिटिश अरबपति शहजादा दाऊद और उनका बेटा सुलेमान दाऊद और ओशनगेट कंपनी के सीईओ स्टॉकटन रश शामिल थे। हालांकि 18 जून को उनकी पनडुब्बी लापता हो गई। बाद में यूएस कोस्ट गार्ड ने बयान जारी कर बताया कि पनडुब्बी में अंतस्फोट हो गया और उसमें सवार पांचों यात्री मारे गए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]