लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

6 राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के रिजल्ट घोषित

Ankita | 8 सितंबर 2023 at 10:06 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

देश के छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर 5 सितंबर को हुए उपचुनाव के लिए आज वोटों की गिनती की बाद रिजल्ट घोषित कर दिए गए। बीजेपी ने त्रिपुरा की दोनों सीटों पर कब्जा जमा लिया है। वहीं उत्तराखंड की बागेश्वर सीट एक बार फिर से बीजेपी की झोली में आ गई है।

बीजेपी उम्मीदवार पार्वती दास ने इस सीट पर 2400 वोटों से जीत हासिल की है। केरल की पुथुपल्ली सीट पर कांग्रेस ने एक बार फिर से कब्जा जमा लिया है। पश्चिम बंगाल की धूपगुड़ी सीट पर तृणमूल कांग्रेस के निर्मलचंद राय ने बीजेपी की तापसी राय को पराजित कर दिया है।

झारखंड के डुमरी विधानसभा क्षेत्र में झारखंड मुक्ति मोर्चा की बेबी देवी ने ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) की यशोदा देवी को हरा दिया है। उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सुधाकर सिंह ने बीजेपी के दारा सिंह चौहान को पराजित कर दिया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

केरल की पुथुपल्ली सीट पर UDF की जीत

केरल में पुथुपल्ली निर्वाचन क्षेत्र में हुए उपचुनाव में विपक्षी गठबंधन यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) के उम्मीदवार चांडी ओमन ने जीत हासिल कर ली है। चांडी ओमन कांग्रेस के दिवंगत नेता ओमन चांडी के बेटे हैं और शुरुआती रुझानों में ही वह अपने प्रतिद्वंद्वियों से काफी आगे निकल गए थे। वह 37719 वोटों से जीत गए हैं।

त्रिपुरा की धनपुर-बोक्सानगर सीटों पर बीजेपी का कब्जा

चुनाव आयोग के मुताबिक, बीजेपी ने त्रिपुरा के सिपाहीजला जिले की धनपुर और बोक्सानगर विधानसभा सीटें जीत ली हैं। करीब 66 फीसदी अल्पसंख्यक मतदाताओं वाली बोक्सानगर सीट पर बीजेपी ने कब्जा जमा लिया है। धनपुर में बिंदु देबनाथ को जीत मिली है। वहीं बोक्सानगर में बीजेपी के तफज्जल हुसैन ने 30,237 वोटों से जीत हासिल की।

धूपगुड़ी में तृणमूल कांग्रेस की जीत

पश्चिम बंगाल की धूपगुड़ी सीट पर तृणमूल कांग्रेस के निर्मलचंद राय ने बीजेपी की तापसी राय को 4309 वोटों से पराजित कर दिया है। निर्मलचंद राय को 97,613 और तापसी राय को 93,304 वोट मिले हैं।

डुमरी सीट पर JMM की बेबी देवी जीतीं

झारखंड के गिरिडीह जिले की डुमरी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा की उम्मीदवार बेबी देवी ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन की यशोदा देवी को 17,153 वोटों से हरा दिया।झामुमो उम्मीदवार को 100317 मत प्राप्त हुए हैं जबकि आजसू की उम्मीदवार को 83,164 वोट मिले हैं।

सपा के पाले में आई घोसी सीट

सात सीटों में से धनपुर, बागेश्वर और धूपगुड़ी पर पहले बीजेपी का कब्जा था। यूपी और झारखंड की सीटें समाजवादी पार्टी और झारखंड मुक्ति मोर्चा के पास थीं। त्रिपुरा की बॉक्सनगर सीट और केरल की पुथुपल्ली सीट सीपीएम और कांग्रेस के पास थीं।

उत्तर प्रदेश की घोसी सीट मौजूदा विधायक और ओबीसी नेता दारा सिंह चौहान के सपा छोड़कर बीजेपी में शामिल होने के बाद खाली हुई थी। इस सीट पर अब बीजेपी के प्रत्याशी के रूप में दारा सिंह को शिकस्त मिली है। समाजवादी पार्टी के सुधाकर सिंह ने दारा सिंह को 42759 वोटों से हरा दिया। उन्हें 1,24,447 वोट मिले जबकि दारा सिंह को 81,668 वोट मिले।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]