Loading...

65 वर्षीय बुजुर्ग ने पंखे से फंदा लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Ankita • 11 Mar 2023 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा के मिलवां गांव में 65 वर्षीय एक बुजुर्ग ने आत्महत्या कर मौत को गले से लगाया है। हालांकि बुजुर्ग ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। मृतक की पहचान 65 वर्षीय गुरबचन सिंह पुत्र साईं दास गांव व डाकघर मिलवां के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर भिजवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई है।

जानकारी के मुताबिक, गुरबचन मिलवां गांव में अपने घर में अकेला ही रहता था। बता दें उसका अन्य परिवार लुधियाना में रहता था। बीती रात उसने अचानक ही पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब गांव के लोग कुछ काम से उसके घर आए तो उन्होंने उसे फंदे पर लटका हुआ देखा तो उनके होश उड़ गए।

घटना के बाद इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और वहां मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी इंदौरा कुलदीप शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।