Loading...

65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ पेश आया दर्दनाक हादसा, ऐसे मिली मौत…

SAPNA THAKUR • 19 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला के रामपुर में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है जहां बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। इस दौरान बुजुर्ग महिला अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई जिस कारण उनकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार 65 वर्षीय चुड़ी देवी पत्नी जीउ राम निवासी ग्राम डोबी डाकघर करतोत तहसील रामपुर घर से गौशाला की तरफ जा रही थी।

इसी दौरान वह रास्ते में पगडंडी से 10-15 फीट नीचे गिर गई। गिरने के कारण बुजुर्ग महिला बुरी तरह से जख्मी हुई जिसे उपचार के लिए तुरंत सीएचसी गौरा पहुंचाया गया। यहां से महिला को प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे खनेरी अस्पताल रेफर कर दिया परंतु जख्मों के घाव ना सहते हुए महिला ने उपचार के दौरान ही दम तोड़ दिया।

उधर, मामले की पुष्टि करते हुए एसडीपीओ रामपुर चन्द्र शेखर कायथ ने बताया कि एक बुजुर्ग महिला की गिरने के कारण मौत हुई है। उन्होंने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।