65 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
HNN/ऊना
जिला ऊना के तहत बसाल में 65 वर्षीय वृद्ध महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने शव का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
मृतका की पहचान मुख्तयारी देवी पत्नी गुरदेव चंद निवासी बसाल के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती शाम मुख्तयारी देवी की अचानक ही तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया।
जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू की। एसपी राकेश सिंह ने मामले की पुष्टि की है।