लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

66 वर्षीय अभिनेता-निर्देशक सतीश कौशिक का दिल का दौरा पड़ने से निधन

Ankita | 9 मार्च 2023 at 10:51 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

मशहूर अभिनेता और फिल्म निर्माता सतीश कौशिक का निधन हो गया है। उन्होंने 66 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि सतीश कौशिक को एक रोड ट्रिप के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। अभिनेता अनुपम खेर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर अपने दोस्त के निधन की जानकारी दी। उन्होंने कौशिक के निधन पर शोक व्यक्त किया।

खेर ने बताया कि कौशिक दिल्ली में अपने एक दोस्त के घर पर थे, जब उन्होंने बेचैनी होने की शिकायत की। वहीं एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी सतीश कौशिक के निधन पर शोक जताया। बता दें बेचैनी महसूस होने के बाद उन्होंने चालक से उन्हें अस्पताल ले जाने को कहा। रास्ते में ही उन्हें दिल का दौरा पड़ा। जिसके चलते उनका निधन हो गया।

सतीश कौशिक ने एक्टिंग में साल 1983 में फिल्म जाने भी दो यारों से शुरुआत की थी। इसके अलावा वो ‘मिस्टर इंडिया’ और साजन चले ससुराल, आंटी नंबर वन जैसी कई हिट फिल्मों का हिस्सा रहे। एक्टिंग के अलावा उन्होंने निर्देशन में भी कई हिट फिल्में दीं जिनमें सलमान खान की तेरे नाम, क्योंकि, हम आपके दिल में रहते हैं शामिल हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]