Loading...

67 अभ्यर्थियों का चयन, इस दिन होंगी परीक्षा और…

PRIYANKA THAKUR • 2 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN / हमीरपुर

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर ने पीएचडी में दाखिले के लिए साक्षात्कार और लिखित परीक्षा के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है। आवेदन पत्रों की छंटनी के बाद 67 आवेदनों को सही पाया गया है। जिनकी पांच जनवरी को सुबह 9:00 बजे संस्थान में साक्षात्कार और लिखित परीक्षा की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

गौरतलब है कि संस्थान में 14 विभिन्न विभागों में पीएचडी की 60 सीटों के लिए संस्था ने 21 नवंबर से 14 दिसंबर तक आवेदन मांगे थे। जिसमे 67 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। वही, अयोग्य घोषित किए गए 24 अभ्यर्थियों की सूची भी वेबसाइट पर अपलोड की गई है। साक्षात्कार के लिए चयनित अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ संस्थान में उपस्थित होना पड़ेगा।