Loading...

7 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजे नशा तस्करी के तीनों आरोपी

Ankita • 17 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/ नाहन

जिला सिरमौर मुख्यालय नाहन में रविवार रात और सोमवार तड़के के विशेष पुलिस दल में भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल, अफीम, चरस और चिट्टे के साथ गिरफ्तार किए गए एक परिवार के तीन लोगों को मंगलवार को अदालत में पेश किया। जहां पर अदालत में तीनों आरोपियों को अगले 7 दिनों के लिए पुलिस रिमांड में भेज दिया है।

7 दिनों के पुलिस रिमांड में नाहन पुलिस तीनों आरोपियों बाप, बेटा और पोता तीनों से अलग-अलग पूछताछ करेगी कि वह नशे का कारोबार कितने लंबे समय से कर रहे हैं। यह नशे की खेप कौन-कौन से राज्यों और शहरों से लाई जाती थी। साथ ही नाहन शहर के अतिरिक्त जिला सिरमौर में कहां-कहां पर नशे की सप्लाई की जाती थी।

नशा तस्करी के साथ-साथ आरोपी के पास से 24.40 लाख की नकदी को लेकर भी आरोपियों के बैंक खाते, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन तथा अन्य साधनों से जुटाए गई धनराशि के बारे में भी इन सात दिनों में जांच की जाएगी।

पुलिस रिमांड में प्रेमचंद (71) पुत्र स्व. बच्चन राम, निवासी मकान नंबर 372/11, रेडक्रॉस रोड, पेट्रोल पंप, बाल्मीकि बस्ती नाहन, सागर (44) पुत्र प्रेमचंद निवासी मकान नंबर 372/11, रेडक्रॉस रोड, पेट्रोल पंप, बाल्मीकि बस्ती नाहन और संग्राम उर्फ ​​​​अंशुल (21) पुत्र सागर निवासी मकान नंबर 372/11, रेडक्रॉस रोड पेट्रोल पंप बाल्मीकि बस्ती नाहन जिला सिरमौर आरोपियों से गहन पूछताछ की जाएगी।

इसके साथ ही पुलिस सभी कड़ियों को एक दूसरे से आगे जुड़ेगी कि नशे का नेटवर्क कहां से कहां तक फैला हुआ है। नाहन में यह लोग नशा कैसे लेकर पहुंचते थे। नाहन शहर तथा अन्य जिले में कैसे नशा बेचते थे। यह सब पुलिस रिमांड में 7 दिन की जांच में सामने आएगा। उधर, जिला सिरमौर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा ने तीनों आरोपियों को 7 दिन के पुलिस रिमांड मिलने की पुष्टि की है।