7 दिन बंद रहेगी शाहपुर-क्यारी-चतरेर सड़क, वाहन चालक इस मार्ग का करें प्रयोग…..
HNN/ कांगड़ा
जिला कांगड़ा में शाहपुर उपमंडल के अंतर्गत शाहपुर-क्यारी-चतरेर रोड के उन्नयन कार्य के चलते यह मार्ग 25 दिसम्बर से 31 दिसम्बर, 2023 तक हर प्रकार के यातायात के लिए पूर्ण रूप से बंद रहेगा।
इस दौरान वाहन चालकों को आवाजाही के लिए द्रमण-ढुखरू मार्ग का उपयोग करना पड़ेगा। जिलाधीश कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने इस बाबत जानकारी प्रदान की है।
उन्होंने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी है।