Loading...

70 वर्षीय बुजुर्ग की मधुमक्खियों के काटने से हुई मौत

Ankita • 1 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा के देहरा उपमंडल के सकरी दरग्याह गांव में एक बुजुर्ग को मधुमक्खियों ने बुरी तरह काट लिया, जिस कारण उसकी जान चली गई है।

मृतक की पहचान किकर सिंह (70) के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची हरिपुर पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव देहरा अस्पताल भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, किकर सिंह रोज की तरह भेड़-बकरियों को चराने के लिए जंगल की तरफ गया था। बकरियां चराते हुए उस पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला बोल दिया। माैके पर पहुंचे लोगों ने धुआं लगाकर मधुमक्खियों को वहां से भगाया।

इसके बाद व्यक्ति को उपचार के लिए सीएचसी नगरोटा सूरियां ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, तहसीलदार हरिपुर सुरेश कुमार ने मृतक के परिजनों को 25,000 रुपए की फौरी राहत राशि प्रदान की है।