Loading...

70 हजार अमृत सरोवरों का निर्माण हमारी सामूहिक उपलब्धि, ‘मन की बात’ में बोले पीएम मोदी

Ankita • 31 Dec 2023 • 1 Min Read

पीएम मोदी के मन की बात का आज 2023 का आखिरी एपिसोड है। इसके साथ ही ये मन की बात का 108वां एपिसोड है। इसमें पीएम मोदी ने खास तौर पर फिटनेस पर चर्चा की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि जो देश इनोवेशन को महत्व नहीं देता, उसका विकास रुक जाता है। भारत का इनोवेशन हब बनना, इस बात का प्रतीक है कि हम रुकने वाले नहीं है।

2015 में हम ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में 81वें रैंक पर थे, आज हम 40वीं रैंक पर हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, हमने ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ और ‘मेरी माटी मेरा देश’ ऐसे सफल अभियान का अनुभव किया। इसमें करोड़ों लोगों की भागीदारी के हम सब साक्षी हैं। 70 हजार अमृत सरोवरों का निर्माण भी हमारी सामूहिक उपलब्धि है। मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि ‘108 अंक का बड़ा महत्व है।

इसकी पवित्रता, एक गहन अध्ययन का विषय है। माला में 108 मन के, 108 बार जप, 108 दिव्य क्षेत्र, मंदिरों में 108 सीढ़ियां, 108 घंटियां, यह अंक असीम आस्था से जुड़ा है। इसलिए मन की बात का 108वां एपिसोड मेरे लिए और खास हो गया है। बीते एपिसोड में हमने जनभागीदारी के कई पड़ाव पार किए हैं। हमें अब नई तेजी से नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ना है।’ पीएम मोदी ने देशवासियों को नए साल 2024 की शुभकामनाएं दी।