72 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, जांच जारी
झंडूता में डंगे से गिरने के बाद युवक की एम्स में मौत
HNN/ ऊना
जिला ऊना में थाना मैहतपुर के तहत फतेहपुर में 72 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान मोहन लाल निवासी झारखंड के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही मामले की आगामी जांच भी शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, मोहन लाल पिछले कई दिनों से बीमार चल रहा था, जोकि पिछले काफी समय से फतेहपुर में किराए के मकान में रहकर मजदूरी का काम करता था। शुक्रवार शाम को स्थानीय लोगों द्वारा व्यक्ति के शव को मृत अवस्था में देखा गया।
जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शरू की। एएसपी सुरेंद्र शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।