Loading...

8 माह बाद कुल्लू से काजा के लिए बस सेवा शुरू, यह है टाइमिंग और किराया….

By Ankita Published: 1 Jul 2024, 7:47 PM | Updated: 1 Jul 2024, 7:47 PM 1 min read

HNN/ कुल्लू

कुल्लू-काजा वाया कुंजम दर्रा के लिए एचआरटीसी बस सेवा शुरू हो गई है। बता दें आठ महीने बाद एचआरटीसी के केलांग डिपो ने बस सेवा शुरू की है। बता दें बस कुल्लू बस अड्डा से काजा के लिए सुबह 4:00 बजे प्रस्थान करेगी। काजा से कुल्लू के लिए बस के चलने का समय सुबह 5:00 बजे रहेगा।

जानकारी के अनुसार, बस कुल्लू-मनाली-अटल टनल रोहतांग के रास्ते कोकसर-ग्रांफू सड़क से कुंजम दर्रा होकर आवाजाही करेगी। 224 किमी के सफर में सवारियों को 497 रुपये किराया देना होगा। आज कुल्लू बस अड्डा से बस सुबह 4:00 बजे रवाना हुई।

बीते वर्ष यह बस चार जुलाई को शुरू हुई थी। 15 अक्तूबर को बस सेवा बंद कर दी थी। बस सेवा शुरू होने से स्पीति घाटी के लोगों के साथ पर्यटकों को टैक्सियों के महंगे सफर से राहत मिलेगी। स्पीति घाटी के लोगों के साथ सैलानी भी इस बस के चलने का इंतजार कर रहे थे।