Loading...

8 अरब हुई आबादी, 2023 तक चीन को पीछे छोड़ देगा भारत, जानिए- अब चीन से कितना पीछे…

PRIYANKA THAKUR • 15 Nov 2022 • 1 Min Read

दुनिया की आबादी आज 8 अरब (8 बिलियन) हो गई है। यदि ऐसा ही रहा तो भारत चीन को पीछे छोड़कर साल 2023 तक सर्वाधिक आबादी वाला देश बन जाएगा। अभी चीन की आबादी 1.44 बिलियन और भारत की आबादी 1.39 बिलियन है। ये दुनिया के दो सबसे अधिक आबादी वाले देश हैं।

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक नए अनुमानों से पता चला है कि 2030 तक वैश्विक आबादी करीब 8.5 अरब पहुंच जाएगी। विश्व की आबादी 2080 के आसपास 1040 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है। लेकिन, चिंता की बात यह है कि 1950 के बाद पहली बार ऐसा दौर आया है, जब जनसंख्या बढ़ने की रफ्तार बेहद धीमी हो गई है।

2020 में जनसंख्या बढ़ोतरी की दर 1 प्रतिशत से भी कम रही है। जनसंख्या को लेकर 2022 में सामने आए संयुक्त राष्ट्र के इस अनुमान के मुताबिक पिछले कुछ दशकों में कई देशों में प्रजनन क्षमता तेजी से गिरी है। विश्व की आबादी का दो-तिहाई हिस्सा ऐसे क्षेत्र में रहता है, जहां महिलाओं की प्रजनन दर 2.1 फीसदी से भी कम है।