Loading...

9 दिनों के बाद भी टनल से नहीं निकले 41 मजदूर, अब इस प्लान से करेंगे रेस्क्यू….

Ankita • 20 Nov 2023 • 1 Min Read

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सुरंग ढहने से फंसे 41 मजदूरों को निकालने के लिए चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का आज 9वां दिन है। रेस्क्यू अभियान का जिम्मा 5 एजेंसियों के पास है। इन एजेंसियों ने श्रमिकों को निकालने के लिए 5 प्लान बनाए हैं।

सुरंग के ऊपर ड्रिलिंग के लिए जगह चुन ली गई है। 1.2 मीटर डायमीटर की ड्रिल होगी। जिसका सेटअप अगले 24 घंटे में होने की संभावना है। अब दो से तीन दिन में ड्रिल पूरी हो सकेगी। उधर, केंद्र सरकार ने सभी एजेंसियों से अब तक उनके द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी मांगी है।

मजदूरों तक लगातार खाने पीने की चीजें पहुंचाई जा रही हैं। ताकि ये मजदूर टनल में सुरक्षित बने रहें। मजदूरों को ये सब एक चार इंच के पाइप के द्वारा भेजा जा रहा है। इसके अलावा टनल में बिजली चालू है, ऐसे में यह गनीमत है कि सुरंग के जहां मजदूर फंसे हैं, वहां रोशनी है। इसके अलावा एक पाइपलाइन भी है, इससे मजदूरों को पानी भी मिल पा रहा है।