Loading...

9 से 27 जून तक बाधित रहेगा नथान-जाणा मार्ग

PARUL • 7 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू में उझी घाटी के बामतट पर नथान-जाणा सड़क पर टारिंग कार्य के चलते यातायात बाधित रहेगा। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता केडी कश्यप ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नथान-जाणा सड़क की टारिंग का काम ठेकेदार को दिया चुका है, इस कार्य को बरसात शुरू होने से पहले पूर्ण किया जाना है।

इस दौरान 9 जून से 27 जून तक प्रातः 10 से 1 बजे तथा दोपहर 2 से शाम 4:30 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। लोक निर्माण विभाग ने लोगों से इस दौरान सहयोग करने की अपील की है।