Loading...

900 शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर की अफवाहें निराधार

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 5 May 2025 • 1 Min Read

राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के 900 शिक्षकों पर एफआईआर की खबरें झूठी, केवल 5 पदाधिकारियों पर दर्ज हुआ मामला

शिमला

राज्य सरकार ने दी सफाई, पुलिस ने 900 शिक्षकों पर नहीं किया कोई मामला दर्ज
शिमला में फैली उस अफवाह का सरकार ने खंडन किया है जिसमें कहा जा रहा था कि राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ से जुड़े 900 शिक्षकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। सरकार के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि यह दावा पूरी तरह से निराधार है।

केवल पांच पदाधिकारियों पर बिना अनुमति प्रदर्शन और गैरकानूनी सभा को लेकर कार्रवाई
प्रवक्ता ने बताया कि एफआईआर केवल संघ के पांच पदाधिकारियों पर की गई है। उन पर सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना प्रदर्शन करने और गैरकानूनी रूप से एकत्रित होने का आरोप है। यह मामला पुलिस द्वारा नियमों के तहत दर्ज किया गया है।

मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश, शिक्षक संघ की मांगों पर गंभीरता से होगा विचार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को निर्देश दिए हैं कि संघ द्वारा उठाए गए मुद्दों पर गंभीरता से विचार किया जाए। सरकार शिक्षक समुदाय के साथ विस्तृत चर्चा कर समाधान निकालेगी ताकि कोई भी शिक्षक अपने हक से वंचित न रहे।