Loading...

चरस की खेप के साथ चार युवक गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

PRIYANKA THAKUR • 20 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN/ बिलासपुर

जिला पुलिस द्वारा रोज हर क्षेत्र में नाकाबंदी की जा रही है। नशा तस्करों को नशे के सामान के साथ पकड़ा जा रहा है। इसी कड़ी में जिला पुलिस ने एक बार फिर नशे के सामान के साथ चार युवकों को पकड़ा है। आरोपियों की पहचान आकाश, दीपक मलिक निवासी दिल्ली, धर्मेंद्र निवासी गांव खेरका, हरियाणा और अजय यादव निवासी प्रेम नगर दिल्ली के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम ने सदर थाना के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाका लगाया हुआ था। इस दौरान शक के आधार पर मंडी की तरफ से आ रही गाड़ी की तलाशी ली गई, जिसमे पुलिस ने गाड़ी के डैशबोर्ड से चरस बरामद की जो कि 94 ग्राम पाई गई। तलाशी के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की पुष्टि मुख्यालय डीएसपी राजकुमार ने की है।