Loading...

983 पदों पर आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित, ऐसे करें चेक

PRIYANKA THAKUR • 18 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN / मंडी

हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत विभिन्न श्रेणियों के 983 पदों को भरने के लिए अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी नेरचौक की ओर से आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। परिणाम अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट(amruhp.ac.in) पर उपलब्ध करवा दिया गया है। बता दे कि इन पदों को भरने के लिए 20 सितंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी।

जिसके चलते सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के 723 पदों के लिए 9 अक्तूबर को लिखित परीक्षा हुई थी। वहीं, स्टाफ नर्स 159 पदों के लिए भी 9 अक्तूबर को लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था। फीमेल हेल्थ वर्कर के 65 पदों के लिए 16 अक्तूबर को लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। इसी तरह लैब तकनीकी सहायक के 36 पदों के लिए भी 9 अक्तबर को लिखित परीक्षा हुई थी। लिखित परीक्षा के परिणाम के बाद यूनिवर्सिटी अब आगामी प्रक्रिया को पूरी करेगा।

ऐसे चेक करें रिजल्ट
सबसे पहले अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी की वेबसाइट(amruhp.ac.in) पर जाएं। वेबसाइट पर नवीनतम नोटिफिकेशन पर जाएं और अपना परिणाम देखें।.