समय रहते निपटा लें सभी जरूरी काम, कल यहां बिजली रहेगी बंद….
पांवटा साहिब और आसपास 26 नवंबर को बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
HNN/ मंडी
विद्युत उपमंडल के अधीन 11 केवी नेरचौक फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में रविवार 4 अगस्त को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक नया ट्रांसफॉर्मर लगाने तथा बिजली की लाइन की आवश्यक मरम्मत के चलते बाधित रहेगी।
यह जानकारी कनिष्ठ अभियंता मोहम्मद सजाद सैयद ने दी है। उन्होंने बताया कि कल नेरचौक, रत्ती रोड, आलू ग्राउंड, डडौर, ढांगू, बोरा, राकड़, भंगरोटु, छात्र, चौगान, नौरू व इसके आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
कनिष्ठ अभियंता ने बताया कि यदि किसी कारणवश यह काम रविवार को नहीं होता है तो यह काम सोमवार को किया जाएगा। उन्होंने इस अवधि के दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।