लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नेहरू युवा केंद्र, नाहन के सौजन्य से बिरसा मुंडा की 149 वीं जयंती पर किया याद

PARUL | 15 नवंबर 2024 at 8:58 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

Himachalnow/नाहन

भारत में जनजातीय क्षेत्र के लोगों में भगवान के रूप में पूजे जाने वाले भगवान बिरसा मुंडा की 149 वीं जयंती पर आज नेहरू युवा केंद्र, नाहन के सौजन्य से डॉक्टर यशवंत सिंह परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नाहन के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति छात्रावास सभागार कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रख्यात समाजसेवी एवं पूर्व प्रधानाचार्य राजकीय महाविद्यालय, नाहन प्रोफेसर अमर सिंह चौहान जी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त प्रसिद्ध पर्यावरणविद् एवं पूर्व प्रधानाचार्य राजकीय महाविद्यालय, नाहन प्रोफेसर सुरेश जोशी जी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के आयोजक एवं नेहरू युवा केंद्र के प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि बिरसा मुंडा की 149 वीं जयंती पर आज कन्या छात्रावास के सभागार में उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए विभिन्न प्रकार के भाषण, प्रतियोगिताओं, व्याख्यानों एवं अन्य तरह की गतिविधियों को आयोजित किया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में हिमाचल प्रदेश को -ऑपरेटिव बैंक, नाहन के प्रबंधक सुरेंद्र शर्मा भी उपस्थित रहे। नेहरू युवा केंद्र, नाहन के प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इस जयंती को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य बिरसा मुंडा के द्वारा किए गए असाधारण कार्यों को सभी विद्यार्थी व प्रतिभागी अपने दैनिक जीवन में भी प्रयोग करें, तभी हम उनके जीवन से प्रेरणा लेकर एक आदर्शवादी एवं शांतिप्रिय देश की कल्पना कर सकते हैं। इस कार्यक्रम में लगभग 100 विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लेकर विभिन्न प्रकार के प्रस्तुतियां भी आज इस विशेष कार्यक्रम में प्रस्तुत की।

अंत में नेहरू युवा केंद्र, नाहन की ओर से गणमान्य व्यक्तियों को स्मृति चिन्ह एवं सभी सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया व चाय-जलपान की व्यवस्था भी की।इस अवसर पर प्रभारी, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर राजन कुमार शर्मा, छात्रावास संरक्षक लेफ्टिनेंट डॉक्टर पंकज, मंच संचालक डॉक्टर अरुण कुमार, प्रोफेसर प्रीति चौहान, प्रोफेसर विनीता पुंडीर, नेहरू युवा केंद्र, नाहन से स्वयंसेवक रीता देवी, कुमारी रितिका एवं श्रीमती कांता देवी भी उपस्थित रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]