Academy Director Case /अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने महिला हिंसा मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की
Himachalnow / नाहन
निजी शिक्षण संस्थान में महिला हिंसा पर उठाई आवाज
Academy Director Case : सिरमौर जिले में अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने निजी शिक्षण संस्थान में महिला हिंसा के गंभीर मामले पर गहरी चिंता जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। समिति ने दोषी संस्थान के प्रबंधक और मालिक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की अपील की है।
लिंग संवेदनशील कमेटियों की मांग
समिति ने यह भी मांग की कि जिले के सभी शिक्षण संस्थानों में विशाखापट्टनम जजमेंट के तहत यौन हिंसा के खिलाफ लिंग संवेदनशील कमेटियों का गठन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, इन कमेटियों की निगरानी जिला प्रशासन द्वारा की जानी चाहिए।
महिला हिंसा पर चिंता और जिम्मेदारी
महिला समिति ने बढ़ती महिला हिंसा पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए इसके लिए प्रदेश और देश की सरकार तथा लचर कानून व्यवस्था को जिम्मेदार ठहराया है। समिति ने अपराधियों के मनोबल को तोड़ने के लिए कड़े कदम उठाने की अपील की है।