Loading...

Accident / साइकिल चलाते समय नाले में गिरा 12वीं पास किशोर, हादसे में गई जान

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 Hour Ago • 1 Min Read

Accident : हमीरपुर जिले के उपमंडल भोरंज के भुक्कड़ क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में 12वीं पास किशोर की मौत हो गई। युवक अपने दोस्तों के साथ साइकिल चला रहा था, तभी संतुलन बिगड़ने से वह सड़क किनारे बने नाले में गिर गया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

हमीरपुर

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अंकित कुमार पुत्र शशि पाल निवासी गांव बैरी भटां, डाकघर भुक्कड़, उपमंडल भोरंज जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अंकित कुमार अपने दोस्तों के साथ साइकिल चला रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे साइकिल खड़ी करते समय उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क के साथ बने नाले में जा गिरा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नाले के पास लोक निर्माण विभाग द्वारा लगाया गया पैराफिट भी युवक के साथ नीचे गिर गया, जिससे हादसा और गंभीर हो गया। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोग और परिजन मौके पर पहुंचे तथा घायल युवक को तुरंत उपचार के लिए सरकाघाट अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

पूर्व प्रधान भुक्कड़ किशोर चंद ने बताया कि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद अंकित कुमार को मृत घोषित कर दिया। युवक की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Related Topics: