Loading...

Accident / दिल्ली के सीमापुरी में बड़ा हादसा, 5 मंजिला इमारत ढही, कई लोगों के दबने की आशंका

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 10 Hours Ago • 1 Min Read

Accident / दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी थाना क्षेत्र में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया. इदगाह मच्छी मंडी के पास एक पांच मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई. इमारत के गिरने से आसपास के दो से तीन मकान भी इसकी चपेट में आ गए. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

दिल्ली

शुरुआती के मुताबिक, मलबे में दो दर्जन से अधिक लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, मलबे में वास्तव में कितने लोग फंसे हैं और कितने लोग घायल हुए हैं, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

स्थानीय लोगों के अनुसार, हाल में आए भूकंप के बाद इमारत में दरारें आ गई थीं. आशंका जताई जा रही है कि दरारों के कारण इमारत कमजोर हुई और बाद में यह हादसा हुआ. हालांकि, इमारत गिरने की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.

ट्रैफिक पुलिस और फायर डिपार्टमेंट ने क्या बताया?

हादसे की सूचना फायर विभाग को दोपहर 3:30 से 3:31 बजे के बीच मिली. इसके बाद दमकल की चार गाड़ियां मौके पर भेजी गईं. दिल्ली पुलिस, फायर विभाग, नगर निगम और सिविल डिफेंस की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं. मलबा हटाकर उसमें फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए राहत और बचाव अभियान जारी है.

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, बहुमंजिला इमारत गिरने के कारण सीमापुरी गोल चक्कर, डीएलएफ भोपुरा और आसपास की सड़कों पर यातायात प्रभावित हुआ है. ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे हादसे वाली जगह के आसपास रुकने, वाहन खड़ा करने या भीड़ लगाने से बचें, ताकि एंबुलेंस और राहत-बचाव वाहनों को मौके तक पहुंचने में आसानी हो.

5 मंजिला इमारत गिरने की घटना के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. डीसीपी शाहदरा राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि अब तक 5-6 लोगों को अस्पताल ले जाया गया है. अभी तक किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है. रेस्क्यू टीम 2-3 लोगों से संपर्क कर रही है और उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है.

Related Topics: • •