Loading...

Accident / जबलपुर बरगी डैम में क्रूज हादसा, मौतों का आंकड़ा बढ़कर 9, कई लोग लापता

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 May 2026 • 1 Min Read

Accident : मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम में पर्यटकों से भरा एक क्रूज तेज हवाओं और बारिश के कारण डूब गया। हादसे के 14 घंटे बाद भी राहत और बचाव कार्य जारी है। अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

जबलपुर/मध्य प्रदेश

क्रूज में 40 से 45 लोग थे सवार

घटना के समय क्रूज में करीब 40 से 45 लोग सवार थे। अब तक 22 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। वहीं 15 से अधिक लोगों के लापता होने की सूचना है, जिनकी तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम लगातार अभियान चला रही है।

टॉर्च की मदद से सर्च ऑपरेशन जारी

दूसरे दिन भी तलाशी अभियान जारी है और एसडीआरएफ टॉर्च की मदद से खोजबीन कर रही है। क्रूज को रस्सियों से किनारे लाने का प्रयास किया गया, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिली। अब भारतीय सेना भी बचाव अभियान में शामिल हो गई है।

मंत्री ने दी जानकारी

मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कुछ शव निकाले गए हैं, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि अंदर कितने लोग फंसे हुए हैं। बचाव अभियान पूरा होने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।

मुख्यमंत्री ने जताया दुख

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हादसे पर दुख जताते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन पर नजर बनाए रखने की बात कही है। उन्होंने अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार ने प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।

Related Topics: