Loading...

कालेश्वर महादेव में ब्यास नदी में डूबा बंगाणा का अधेड़, तलाश में जुटी एनडीआरएफ की टीम

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 58 Mins Ago • 1 Min Read

उपमंडल बंगाणा के एक अधेड़ व्यक्ति के कालेश्वर महादेव में ब्यास नदी में नहाते समय डूबने का मामला सामने आया है। घटना के बाद से उसकी तलाश जारी है। एनडीआरएफ की टीम नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही है, लेकिन अभी तक लापता व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इस घटना से क्षेत्र में चिंता का माहौल बना हुआ है।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त व्यक्ति कालेश्वर महादेव में ब्यास नदी में स्नान करने गया था। इसी दौरान वह नदी में डूब गया। घटना की सूचना मिलने के बाद उसकी तलाश के लिए अभियान शुरू किया गया। एनडीआरएफ की टीम नदी में संभावित स्थानों पर उसकी तलाश कर रही है। हालांकि, अब तक सफलता हाथ नहीं लगी है।

ईमानदार और नेकदिल स्वभाव के लिए थे जाने जाते

बताया जा रहा है कि लापता व्यक्ति स्वभाव से बेहद ईमानदार और नेकदिल था। उसके व्यवहार और सरल स्वभाव के कारण लोग उसे सम्मान की नजर से देखते थे। घटना से जुड़ी एक भावुक करने वाली बात भी सामने आई है। बताया जाता है कि उसने घटना से एक दिन पहले ही वाहन चालक को अगले दिन नहाने जाने की बात कहते हुए आधा किराया अग्रिम रूप से दे दिया था।

इस अप्रत्याशित घटना के बाद परिजनों और परिचितों की चिंता बढ़ गई है। वहीं, क्षेत्र के लोग भी लापता व्यक्ति के सुरक्षित मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं। फिलहाल, एनडीआरएफ की टीम द्वारा ब्यास नदी में तलाश अभियान जारी है।

Related Topics: • •