Accident: क्वागधार हेलीपैड के पास कार से टकराई बाइक, चालक घायल
Accident: सिरमौर जिले के पच्छाद क्षेत्र में क्वागधार हेलीपैड के पास कार और बाइक की टक्कर में बाइक चालक पंकज कुमार घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम सराहां अस्पताल पहुंची। वहां डॉ. निखिल भारद्वाज ने घटना को लेकर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस थाना पच्छाद में बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पच्छाद
शिकायतकर्ता डॉ. निखिल भारद्वाज गांव धनोह, डाकघर बागटा, तहसील सदर, जिला बिलासपुर के निवासी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह अपनी थार गाड़ी नंबर HP24F-2110 में चंडीगढ़ से सराहां जा रहे थे। सुबह करीब 10 बजे क्वागधार हेलीपैड से थोड़ा पीछे एक मोड़ पर सराहां की ओर से आई बाइक नंबर HR04K-5637 उनकी गाड़ी से टकरा गई।
बाइक को पंकज कुमार चला रहा था, जो संत निरंकारी सत्संग भवन अहमदपुर, तहसील नारायणगढ़, जिला अंबाला का निवासी है। टक्कर में पंकज कुमार को काफी चोटें आईं। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर हादसे से जुड़ी जानकारी जुटाई और शिकायत के आधार पर पुलिस थाना पच्छाद में बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया। मामले की जांच जारी है।