Loading...

हादसा / निहरी में बकरियां चराने गए 67 वर्षीय व्यक्ति की ढांक से गिरकर मौत

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 14 Aug 2026 • 1 Min Read

हादसा / मंडी जिले के सुंदरनगर में बीएसएल कॉलोनी थाना क्षेत्र के निहरी में जंगल में बकरियां चराने गए 67 वर्षीय झुवाठी राम की ढांक से गिरने के कारण मौत हो गई। वह 12 अगस्त को घर से जंगल गए थे, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटे।

मंडी/सुंदरनगर

मृतक झुवाठी राम काण्डी, तहसील निहरी के रहने वाले थे। उनके पुत्र राजू राम के अनुसार, शाम को बकरियां घर लौट आई थीं, लेकिन उनके पिता वापस नहीं पहुंचे। इसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान सुरला नाला-काण्डी में उनका शव पगडंडी से नीचे ढांक में पेट के बल पड़ा मिला।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Topics: •