Loading...

Accident: मंगलाड खड्ड में एनएच-5 से खाई में गिरी कार, किन्नौर के दो युवकों की मौत

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 42 Mins Ago • 1 Min Read

Accident: रामपुर के मंगलाड खड्ड के पास एनएच-5 से एक एर्टिगा कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार किन्नौर के दो युवकों की मौत हो गई। दुर्घटना 9 सितंबर को हुई थी, लेकिन वाहन काफी नीचे गिरने के कारण इसका पता नहीं चल सका। मंगलवार को लापता युवकों की तलाश के दौरान दुर्घटनाग्रस्त कार मिली।

रामपुर

झाकड़ी पुलिस थाना क्षेत्र के तहत हुए इस हादसे की जानकारी उस समय मिली, जब परिजन और पुलिस दोनों युवकों की तलाश कर रहे थे। रिकांगपिओ थाना क्षेत्र की पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों युवक एर्टिगा कार नंबर टी0826एचपी5290के में सवार होकर रामपुर की ओर गए थे। नौ सितंबर के बाद उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया और उनका सुराग भी नहीं मिला। इसके बाद परिजनों और पुलिस ने तलाश अभियान शुरू किया।

मंगलवार सुबह तलाश के दौरान कार मंगलाड खड्ड के समीप दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में मिली। जांच में सामने आया कि वाहन एनएच-5 से नीचे गहरी खाई में गिरा था। कार में सवार दोनों युवक मृत मिले। उनकी पहचान पोवारी निवासी 28 वर्षीय अरविंद्र नेगी पुत्र अनिल कुमार और 22 वर्षीय प्रशांत गंधर्व पुत्र मनोहर लाल के रूप में हुई है। अरविंद्र नेगी तहसील कल्पा और जिला किन्नौर के निवासी थे। दोनों युवक तंगलिंग क्षेत्र से संबंधित बताए गए हैं।

Related Topics: