Loading...

Accident / मोगीनंद में तेल टैंकर की टक्कर से बाइक सवार घायल, पुलिस ने दर्ज किया मामला

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 Hour Ago • 1 Min Read

मोगीनंद क्षेत्र में एक सड़क हादसे में तेल टैंकर की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। शिकायत के आधार पर पुलिस थाना कालाअंब ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

कालाअंब

पुलिस के अनुसार 6 अगस्त को मोहिब खान निवासी देवनी ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह अपनी निजी कार से कालाअंब से घर की ओर जा रहा था। जब वह मोगीनंद सरकारी स्कूल के समीप पहुंचा तो उसके आगे एक मोटरसाइकिल चल रही थी। इसी दौरान नाहन की ओर से आ रहे एक तेल टैंकर ने कथित रूप से अपनी लेन छोड़ दी और सामने चल रही मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

बाइक सवार सड़क पर गिरा

टक्कर लगने के बाद मोटरसाइकिल सवार वाहन सहित सड़क पर गिर गया और घायल हो गया। घायल की पहचान अनुज निवासी देवनी, डाकघर मोगीनंद, जिला सिरमौर के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की।

मामले की जांच जारी

पुलिस थाना कालाअंब ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है तथा आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

Related Topics: