Loading...

Jobs / हरोली के स्कूलों में 64 आया हेल्पर को नियुक्ति पत्र, 10 लाभार्थियों को 6 लाख की चिकित्सा सहायता

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 9 Mins Ago • 1 Min Read

Jobs / हरोली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में नियुक्त 64 आया हेल्पर को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इसके साथ ही चिकित्सा सहायता के लिए 10 लाभार्थियों को कुल छह लाख रुपये की आर्थिक मदद के चेक सौंपे गए। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जल भवन हरोली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नियुक्ति पत्र और सहायता राशि प्रदान की।

ऊना/हरोली/वीरेंद्र बन्याल

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि स्कूलों में आया हेल्पर की नियुक्ति से बच्चों की देखभाल और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी। इन नियुक्तियों से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे और संबंधित विद्यालयों में बच्चों की देखरेख से जुड़ी व्यवस्था को सहयोग मिलेगा।

कार्यक्रम में चिकित्सा सहायता के लिए चयनित 10 लाभार्थियों को कुल छह लाख रुपये की आर्थिक सहायता के चेक भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरोली के अध्यक्ष संदीप अग्निहोत्री, जिला परिषद सदस्य केवल सिंह औजला, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टू, हरोली महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर कौर, विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधान और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Topics: •