Loading...

Ajit Pawar Plane Crash / महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन, PM मोदी ने जताया दुख

हिमाचलनाउ डेस्क • 28 Jan 2026 • 1 Min Read

Ajit Pawar Plane Crash LIVE: महाराष्ट्र के डिप्टी CM और NCP के प्रमुख अजित पवार का विमान बारामती में क्रैश हो गया है। आज बारामती में अजित पवार की सभा होने वाली थी, इसलिए वह आज मुंबई से सुबह ही बारामती के लिए निकले थे।

बारामती: महाराष्ट्र के बारामती जिले में बहुत बड़ा हादसा हुआ है। यहां राज्य के डिप्टी CM और NCP के प्रमुख अजित पवार का विमान क्रैश हो गया है। इस विमान क्रैश में अजित पवार का निधन हो गया है। PTI के हवाले से ये जानकारी सामने आई है। DGCA ने इस विमान क्रैश में सभी 5 लोगों की मौत की पुष्टि की है। इस घटना ने महाराष्ट्र की सियासत में हड़कंप मचा दिया है। घटना से अजित पवार के समर्थकों में उदासी छा गई है।