Loading...

Arrest / कन्सा पुल के पास पिकअप से 960 बोतल शराब जब्त, सुंदरनगर निवासी पर केस

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 49 Mins Ago • 1 Min Read

Arrest / मंडी जिले में सीआईए टीम ने कन्सा पुल के पास एक बोलेरो पिकअप से अवैध शराब की 960 बोतलें बरामद की हैं। पुलिस ने वाहन में सवार सुंदरनगर तहसील निवासी सूरज नायक उर्फ अबू को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ बल्ह पुलिस थाने में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

मंडी

पुलिस के अनुसार, पांच नवंबर को सीआईए टीम को अवैध शराब की तस्करी से संबंधित गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने कन्सा पुल के पास श्मशान घाट के समीप नाकाबंदी की। जांच के दौरान बोलेरो पिकअप नंबर एचपी 65-8446 को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें देसी शराब संतरा और रॉयल स्टैग व्हिस्की की बड़ी खेप मिली। पुलिस ने सभी 960 बोतलों को कब्जे में लेने के साथ वाहन में सवार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

शराब के स्रोत और सप्लाई की जांच

बल्ह पुलिस थाने में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसकी आपूर्ति कहां की जानी थी। जांच के दौरान अवैध शराब के कारोबार से जुड़े अन्य पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस ने बरामद शराब और इस्तेमाल किए गए वाहन को अपने कब्जे में लेकर नियमानुसार आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मंडी के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने कहा कि जिले में अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि इस तरह के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच पूरी होने के बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Topics: •