बंगाणा कॉलेज में ग्रीन दिवाली की पहल, विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश
अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने ‘ग्रीन दिवाली-क्लीन दिवाली’ कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में दीपावली को स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल तरीके से मनाने की अपील की गई। विद्यार्थियों को पटाखों के अत्यधिक प्रयोग से होने वाले वायु और ध्वनि प्रदूषण के बारे में भी जानकारी दी गई।
ऊना/वीरेंद्र बन्याल
महाविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को हरित दीपावली का महत्व बताया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने संदेश दिया कि त्योहार मनाते समय पर्यावरण की स्वच्छता बनाए रखना भी सभी की जिम्मेदारी है। विद्यार्थियों को पटाखों के अत्यधिक इस्तेमाल से बचने और दीपावली के अवसर पर प्रकृति की रक्षा को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित करना रहा। इसके माध्यम से बताया गया कि दीपावली का आनंद खुशियां बांटने, प्रेम और सद्भाव बनाए रखने के साथ प्रकृति की सुरक्षा में भी निहित है। NSS इकाई ने विद्यार्थियों से स्वच्छ एवं हरित दीपावली मनाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में योगदान देने की अपील की।