Loading...

Arrest: मंडी में पिता की तेजधार हथियार से हत्या, बड़ा बेटा गिरफ्तार

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 Hour Ago • 1 Min Read

Arrest: मंडी जिले के पधर उपमंडल की ग्राम पंचायत चेली में घर के बरामदे में सो रहे मस्त राम पर तेजधार हथियार से हमला कर उनकी हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या का आरोप उनके बड़े बेटे दीपक पर लगा है। छोटे बेटे के बयान के आधार पर पधर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मंडी/पधर

जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब 11:30 बजे चेली गांव निवासी मस्त राम अपने घर के बरामदे में सो रहे थे। इसी दौरान उनके बड़े बेटे दीपक ने कथित तौर पर उनके सिर पर बैलू बसोला नामक तेजधार हथियार से वार कर दिया। वारदात के बाद आरोपी अपने कमरे में जाकर सो गया। गंभीर रूप से घायल मस्त राम को परिजनों और आरोपी ने 108 एंबुलेंस की सहायता से पधर अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।

मस्त राम की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मंडी रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू की। शुक्रवार दोपहर एसपी मंडी विनोद कुमार, डीएसपी लोकेंद्र नेगी और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अहम साक्ष्य जुटाए। मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Related Topics: •