Loading...

Arrest: नालागढ़ में कथित देह व्यापार का भंडाफोड़, होटल का लीज संचालक गिरफ्तार

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 Hour Ago • 1 Min Read

Arrest: नालागढ़ के सैणीमाजरा में एक होटल की आड़ में कथित देह व्यापार चलाने के मामले का बद्दी पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। विशेष पुलिस टीम ने होटल में दबिश देकर दो महिलाओं को सुरक्षित रेस्क्यू किया और होटल को लीज पर चला रहे एक व्यक्ति को मौके पर गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ नालागढ़ पुलिस थाने में अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

नालागढ़

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सैणीमाजरा स्थित भूपेंद्रा होटल में कथित तौर पर अनैतिक देह व्यापार करवाया जा रहा है। इसके बाद एसपी बद्दी विनोद धीमान के दिशा-निर्देश पर विशेष पुलिस टीम गठित की गई और योजनाबद्ध तरीके से होटल में छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान होटल से दो महिलाओं को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। पुलिस ने होटल को लीज पर चला रहे मनप्रीत सिंह को भी मौके पर काबू कर लिया।

अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच जारी

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार मनप्रीत सिंह गांव एवं डाकघर हम्बोवाल बेट, तहसील समराला, जिला लुधियाना का निवासी है। उसके खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत नालागढ़ थाने में मामला दर्ज किया गया है। एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि मामले की जांच जारी है। जांच में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आने पर उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि होटल, स्पा या अन्य प्रतिष्ठानों की आड़ में गैरकानूनी गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।

Related Topics: