Loading...

Arrest: शिमला में कार का शीशा तोड़ 15 लाख की चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार; सामान और वाहन बरामद

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 Hour Ago • 1 Min Read

Arrest: शिमला में सड़क किनारे खड़ी कार का शीशा तोड़कर करीब 15 लाख रुपये का सामान चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से लैपटॉप, मोबाइल फोन, हार्ड डिस्क और घड़ी समेत चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया गया है। वारदात में इस्तेमाल वाहन भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

शिमला

मामला 19 सितंबर की रात का है। शिकायतकर्ता ने अपनी कार ढांडा के ऊपर सड़क किनारे खड़ी की थी। अगली सुबह कार के पास पहुंचने पर पिछले बाएं दरवाजे का शीशा टूटा मिला। जांच करने पर पता चला कि कार के अंदर रखा लैपटॉप, मोबाइल फोन, हार्ड डिस्क और घड़ी समेत करीब 15 लाख रुपये मूल्य का सामान गायब था। इस संबंध में पुलिस थाना पश्चिम में मामला दर्ज किया गया था।

सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

पुलिस ने जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। पुलिस ने 26 सितंबर को 38 वर्षीय लेख राज को आईजीएमसी शिमला के पास से गिरफ्तार किया। वह मंडी जिले की बल्ह तहसील का रहने वाला है। इसके बाद 27 सितंबर को 29 वर्षीय जोध सिंह को सुंदरनगर से गिरफ्तार किया गया। वह भी बल्ह तहसील का निवासी है।

Related Topics: •