Loading...

कारगिल वीर कैप्टन सौरभ कालिया की जयंती पर आशीष बुटेल ने दी श्रद्धांजलि, युवाओं को दिया प्रेरक संदेश

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 5 Hours Ago • 1 Min Read

कारगिल युद्ध के वीर शहीद कैप्टन सौरभ कालिया की जयंती पर पालमपुर विधायक आशीष बुटेल ने सौरभ वन विहार पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश की रक्षा के लिए कैप्टन सौरभ कालिया का सर्वोच्च बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।

पालमपुर

आशीष बुटेल ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि शहीदों का त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति प्रत्येक नागरिक के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को शहीदों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण और देश सेवा में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

अधिकारियों और गणमान्य लोगों ने भी दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम में शहीद कैप्टन सौरभ कालिया के पिता डॉ. एन. के. कालिया, उनके भाई वैभव कालिया, एसडीएम पालमपुर डॉ. ओपी यादव, नगर निगम आयुक्त नेत्रा मेती, संयुक्त आयुक्त रमेश कुमार, पार्षद इंद्रपाल, डीएफओ डॉ. संजीव शर्मा, वन विभाग के अधिकारियों तथा अन्य गणमान्य नागरिकों ने भी शहीद कैप्टन सौरभ कालिया की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Related Topics: