Asian games: भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, आज 3 गोल्ड समेत जीते इतने पदक……
चीन के हांगझोउ में जारी एशियन गेम्स में आज 12वांं दिन रहा। 12वें दिन महिलाओं के तीरंदाजी कंपाउंड इवेंट में पहला गोल्ड मेडल आया। फिर स्क्वैश में गोल्ड मेडल भारत ने अपने नाम किया। इसके बाद पुरुषों के तीरंदाजी कंपाउंड इवेंट में भारत ने गोल्ड झटककर 5 अक्टूबर को गोल्ड मेडल्स की हैट्रिक पूरी की। बाद में सौरव घोषाल और अंतिम पंघाल भी मेडल जीतने में कामयाब रहे।
भारत की अब तक की पदक तालिका
21 गोल्ड, 32 सिल्वर, 33 ब्रॉन्ज: कुल 86 मेडल
5 अक्टूबर को आए मेडल्स
82: तीरंदाजी कंपाउड इवेंट (अदिति-ज्योति परनीत): गोल्ड
83: दीपिका पल्लीकल- हरिंंदर पाल संधू (स्क्वैश मिक्स्ड डब्ल्स): गोल्ड
84: अभिषेक वर्मा, ओजस देवताले, प्रथमेश जावकर (तीरंदाजी: पुरुष कंपाउंड टीम स्पर्धा): गोल्ड
- सौरव घोषाल, मेन्स सिंगल्स (स्क्वैश): सिल्वर
- अंतिम पंघाल (कुश्ती): ब्रॉन्ज