Asian Games: भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, अब तक जीते 10 मेडल
चीन के हांगझोऊ में जारी एशियन गेम्स 2023 का आज यानी सोमवार 25 सितंबर को दूसरा दिन है। भारत के पदकों की संख्या में बढ़ोतरी जारी है। पहले दिन भारत ने 5 पदक अपने नाम किए। दूसरे दिन अब तक भारत ने पांच और पदक जीत लिए हैं। इस तरह भारत के पदकों की संख्या 10 हो गई है।
भारत को दूसरे दिन का पहला पदक रोइंग टीम ने दिलाया और दूसरा पदक एयर राइफल टीम ने दिलाया। वहीं, रोइंग टीम ने एक और पदक जीता और इसी तरह 10 मीटर एयर राइफल में एक और कांस्य पदक भारत को मिला।
रोइंग टीम आज दो ब्रॉन्ज और एयर राइफल टीम एक गोल्ड और एक कांस्य पदक जीतने में सफल हुई। शूटिंग में भारत को एक और पदक मिला है। महिला क्रिकेट के फाइनल में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम के पास गोल्ड मेडल जीतने का पूरा मौका है। अन्य इवेंट्स में भी भारत स्वर्ण पदक जीत सकता है।