इतनी हुई भारत के पदकों की कुल संख्या…….
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 19वें एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीत लिया है। 25 सितंबर (सोमवार) को हांगझोउ के पिंगफेंग कैम्पस क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 19 रनों से पराजित किया। इस मैच में 117 रनों का टारगेट का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम आठ विकेट पर 97 रन ही बना सकी।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम पहली बार एशियन गेम्स में भाग ले रही थी, ऐसे में उसने पहले ही प्रयास में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। टारगेट का पीछा करते हुए श्रीलंका की शुरुआत खराब रही और उसने 14 रन जाते-जाते अपने तीन विकेट गंवा दिए। ये तीनों विकेट तेज गेंदबाज टिटास साधू ने लिए।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
तीन विकेट गिरने के बाद हसिनी परेरा ने कुछ आक्रामक शॉट्स लगाकर श्रीलंका को 50 रनों के स्कोर तक पहुंचाया। राजेश्वरी गायकवाड़ ने परेरा की तूफानी पारी का अंत किया। परेरा ने चार चौके और एक सिक्स की मदद से 22 गेंदों पर 25 रन बनाए। परेरा के आउट होने के बाद नीलाक्षी डिसिल्वा और ओशादी रणसिंघे ने 28 रनों की साझेदारी करके पारी को संभालने की कोशिश की।
डिसिल्वा को पूजा वस्त्राकर ने बोल्ड कर दिया। परेरा के बाद दीप्ति शर्मा ने ओशादी को भी आउट कर दिया, जिसके बाद भारत का काम आसान हो गया। भारत की ओर से टिटास साधू ने छह रन देकर तीन विकेट लिए। वहीं राजेश्वरी गायकवाड़ को दो, जबकि दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य और पूजा वस्त्राकर को एक-एक विकेट हासिल हुआ।
एक और पदक पक्का
एशियाई खेलों में भारत का एक और पदक पक्का हो गया। नाओरेम रोशिबिना देवी ने महिलाओं की 60 किलोग्राम वुशु स्पर्धा में सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया, जिससे उन्होंने कांस्य पदक पक्का कर लिया। उन्होंने क्वार्टरफाइनल में अपनी शुरुआती प्रतिद्वंद्वी कजाकिस्तान की ऐमान कार्शिगा को जोरदार तरीके से हराया। रोशिबिना देवी इसी श्रेणी में जकार्ता में पिछले संस्करण की कांस्य पदक विजेता हैं।
12 हुई पदकों की कुल संख्या
एशियाई खेलों का आधिकारिक आगाज होने के बाद पहले दिन भारतीय खिलाड़ियों ने देश को पांच पदक दिलाए। दूसरे दिन शूटिंग टीम ने भारत को पहला और महिला क्रिकेट टीम ने दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया। आज भारत ने कुल 7 मेडल जीते है। अब भारत के पदकों की कुल संख्या 12 हो चुकी है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group




