Loading...

Asian games: भारत ने सेमीफाइनल में बनाई जगह, क्रिकेट मैच में नेपाल को 23 रनों से हराया

Ankita • 3 Oct 2023 • 1 Min Read

एशियाई खेल 2023 में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने नेपाल को 23 रनों से हरा दिया है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। यशस्वी जायसवाल ने सबसे ज्यादा 100 रन का योगदान दिया। रिंकू सिंह ने 37, ऋतुराज और शिवम दुबे ने 25-25 रन बनाए। नेपाल के लिए दीपेंद्र सिंह ने दो विकेट लिए।

सोमपाल कामी और लामिछाने को एक विकेट मिला। इसके जवाब में नेपाल की टीम नौ विकेट खोकर 179 रन ही बना पाई। सबसे ज्यादा 32 रन दीपेंद्र सिंह ने बनाए। संदीप जोरा और कुशल मल्ला ने 29, कुशल भुर्तेल ने 28 और करण ने 18 रन का योगदान दिया।

इस वजह से नेपाल की टीम भारत को टक्कर देने में सफल रही। भारत के लिए रवि बिश्नोई और आवेश खान ने तीन-तीन विकेट लिए। अर्शदीप को दो और आर साई किशोर को एक विकेट मिला। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 202 रन बनाए। इसके जवाब में नेपाल की टीम 179 रन ही बना पाई।