चीन के हांगझोउ में चल रहे एशियन गेम्स का आज सातवां दिन है। भारत के लिए 2002 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने का सिलसिला जारी है। अब तक भारत ने 35 मेडल जीत लिए है। बता दें भारत को अब तक स्वर्ण- 9, रजत- 13, कांस्य- 13 पदक मिले है।
जानकारी के अनुसार, मिश्रित युगल टेनिस में रोहन बोपन्ना और ऋतुजा भोसले ने स्वर्ण पदक जीता है। शुरुआती सेट 2-6 से हारने के बाद भारतीय जोड़ी ने शानदार वापसी की।
उन्होंने सुपर टाई-ब्रेक 10-4 से जीता। रोहन बोपन्ना अब दो बार के एशियाई खेल चैंपियन हैं। उन्होंने 2018 में दिविज शरण के साथ पुरुष युगल जीता और अब ऋतुजा भोसले के साथ मिश्रित युगल में स्वर्ण पदक जीता है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





