Loading...

Asian Games 2026 / 10 हजार मीटर दौड़ में कांस्य जीतने वाली सीमा का चंबा में सम्मान, ओलंपिक पर अब नजर

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 7 Oct 2026 • 1 Min Read

जापान के आइची-नागोया में आयोजित 2026 एशियाई खेलों की 10 हजार मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने वाली हिमाचल की खिलाड़ी सीमा को चंबा में सम्मानित किया गया। उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने सीमा और उनके परिवार के सदस्यों को सम्मानित करते हुए इस उपलब्धि को जिले के दूरदराज क्षेत्रों के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

चंबा

उपायुक्त ने सीमा और परिवार को किया सम्मानित

उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतकर देश, प्रदेश और चंबा जिले का नाम रोशन करने पर सीमा को बधाई दी। उन्होंने सीमा के परिवार के सदस्यों को भी सम्मानित किया और खिलाड़ी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

दूरदराज क्षेत्र से अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचीं सीमा

उपायुक्त ने कहा कि जिले के अत्यंत दूरदराज क्षेत्र से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना सीमा की कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प को दर्शाता है। उनकी उपलब्धि विशेष रूप से ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

प्रशिक्षण और दैनिक दिनचर्या की ली जानकारी

इस दौरान उपायुक्त ने सीमा से उनकी खेल गतिविधियों, प्रशिक्षण, अभ्यास और दैनिक दिनचर्या के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सीमा ने अपनी मेहनत से यह साबित किया है कि मजबूत इच्छाशक्ति और निरंतर अभ्यास से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल की जा सकती है।

अब ओलंपिक में स्वर्ण के लक्ष्य के लिए शुभकामनाएं

उपायुक्त ने सीमा को आगामी ओलंपिक सहित अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतने के लक्ष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सीमा की सफलता ने पूरे चंबा जिले को गौरवान्वित किया है और उनकी उपलब्धि अन्य खिलाड़ियों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

Related Topics: • •